छत्तीसगढ़ में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर

छत्तीसगढ़ में पैसा डबल करने का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फ्रॉड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का जोनल मैनेजर के पद पर पदस्थ था और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से कंपनी में पैसे निवेश करवा रहा था. लोगों से मोटी रकम ठगने के बाद कंपनी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा है.

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनीत कुमार पाण्डेय रांची के शिवम गार्डन का निवासी है. वह चिटफंड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोनल मैनेजर के रूप में लोगों से कंपनी में निवेश कराता था. कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब मैनपाट के कमलेश्वपुर निवासी देवराज यादव ने 4 सितंबर 2024 को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नमनाकला में संचालित उक्त कंपनी के संचालक और अन्य पदाधिकारी निवेशकों से रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों जमा करवाए और कंपनी का कार्यालय बंद कर फरार हो गए हैं.

मामले की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश व बंगाल में भी संचालित थी, जिसे रिजर्व बैंक द्वारा भी वित्तीय लेनदेन की अनुमति नहीं दी गई थी. एजेंट बनाकर चैन सिस्टम से निवेशकों से योजनाबद्ध तरीके से ठगी की गई. कंपनी द्वारा 8 करोड़ से अधिक की ठगी होने के सबूत भी मिले.

कंपनी के जोनल मैनेजर विनीत कुमार पाण्डेय को अम्बिकापुर में सेमीनार कर निवेशकों को धोखा देने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कंपनी और आरोपियों के खिलाफ ठगी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इनामी चीट व धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम 1978 की धारा 4, 5, 6 व लग निछेपकों का हित संरक्षण नियम 2005 की धारा 10 के तहत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति