एलन मस्क इन दिनों अपने नए काम में पूरा समय बिता रहे, ऑफिस में ही बना लिया बेडरूम

वॉशिंगटन
टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क इन दिनों अपने नए काम में पूरा समय बिता रहे हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार में एक अलग ही विभाग बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी यानी सरकारी दक्षता विभाग का मुखिया बनाया गया है। इसका मुख्यालाय वॉशिंगटन में ही है। अब एलन मस्क इस विभाग के दफ्तर में ही रहने लगे हैं और यहीं से पूरा समय देते हैं। एलन मस्क को काम की लगन के लिए जाना जाता है। वह टेस्ला और एक्स के लिए भी ऐसे ही काम करते रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ही ट्विटर खरीदा था, जिसका नया नाम एक्स है। अब वह नई भूमिका में भी पूरे मन से जुटे हैं और विभाग के ऑफिस को ही अपना घर बना लिया है और वहीं एक कमरे को बेडरूम में तब्दील करा लिया है।

उनका दफ्तर एसेनहॉवर एग्जिक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में है, जो वाइट हाउस से कुछ कदम की ही दूरी पर है। एलन मस्क का कहना है कि उन्हें वाइट हाउस के लिंकन बेडरूम में भी रात गुजारने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने DOGE के मुख्यालय में ही ठहरने का फैसला लिया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि डोनाल्ड ट्रंप के साथ औपचारिकता से बचा जा सके। वाइट हाउस में रहते हुए उन्हें कुछ नियमों का भी पालन करना पड़ता। ऐसे में उन्होंने DOGE के दफ्तर में ही रुकने का फैसला लिया है। एलन मस्क का किसी काम में धुन के साथ जुट जाना नई बात नहीं है। उन्हें बहुत मेहनती माना जाता है और वह बिना कोई समय खोये काम करने के लिए चर्चित रहे हैं।

टेस्ला के शुरुआती दिनों में तो एलन मस्क फैक्ट्री के फ्लोर पर ही सो जाया करते थे। वह पूरा वक्त वहीं बिताते थे। उनका कहना है कि वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि कर्मचारियों को दिख सके कि वह अपने सपने के लिए कितनी मेहनत करते हैं और उनकी मेहनत को देखकर अन्य कर्मचारी भी प्रेरित हों। उन्होंने 2022 में एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा करना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि टीम के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग हो सके। ऐसा करने से लोग आपके बारे में जान पाते हैं। वह समझ पाते हैं कि आप उनके साथ हैं और वहीं हैं। इससे बहुत फर्क पड़ता है और लोग मन लगाकर काम करते हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद भी उन्होंने अपना ठिकाना दफ्तर में ही बना लिया था और टीम के साथ काम में जुटे थे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति