मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान और पीएमश्री योजना की कार्यकारणी समिति बैठक में लिये गये निर्णय

भोपाल
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के स्ट्रेंथनिंग टीचिंग लर्निग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स (स्टार्स) और पीएमश्री योजना की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 मुख्य सचिव श्री जैन ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं में लिये गये निर्णय को अनिवार्य रूप से टाइम फ्रेम में आवश्यक रूप से पूरा किया जाये। उन्होंनें कहा कि सरकारी स्कूलों में खरीदी गई सामग्री का बच्चों के हित में शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाये। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में उन भवनों को उपयोग प्राथमिकता के साथ किया जाये जिन भवनों का किन्ही वजह से उपयोग नही हो पा रहा हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूल शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग आपस में समन्वय कर उपलब्ध मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चत करें। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था में आंगनवाड़ी केंद्रों और प्री-प्रायमरी स्कूलों की वर्तमान संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। कार्यकारिणी समिति की बैठक में मध्यप्रदेश समग्र शिक्षा अभियान वर्ष 2025-26 की करीब 5,624 करोड़ रूपये की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन भी किया। स्टार्स परियोजना में कार्यकारिणी में करीब 269 करोड़ रूपये की कार्य योजना का मंजूरी दी गयी।

कार्यकारिणी ने स्कूल शिक्षा विभाग की पीएमश्री योजना में 274 करोड़ रूपये की कार्य योजना का भी अनुमोदन किया। कार्यकारिणी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 8 करोड़ 68 लाख रूपये की आई.टी.सी. लैब की कंम्प्यूटर व्यवस्था की कार्योत्तर स्वीकृति दी। प्रदेश में 201 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे है। बैठक में पीएमश्री योजना में तृतीय एवं चतुर्थ चरण की 240 पीएमश्री स्कूलों में संसाधनों के उन्नयन के लिये आवश्यक राशि की मंजूदी दी गयी। इनमें स्मार्ट क्लास, खेल सामग्री और फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जायेगी। 370 पीएमश्री स्कूलों में संगीत सामग्री खरीदी के लिये 8 करोड़ रूपये से अधिक राशि  का अनुमोदन किया गया। आज अनुमोदन प्राप्त प्रस्ताव केंन्द्र सरकार को भेजे जायेंगे।

 बैठक में अपर मुख्य सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री हरजिंदर सिंह मौजूद थे।      

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति