खजुराहो को सिविल अस्पताल तथा गढ़ा बागेश्वर धाम में नवीन स्वास्थ्य केंद्र की सौगात…

राजनगर
राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्नयन कर सिविल अस्पताल एवं प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति हमारे खजुराहो क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं विधायक अरविंद पटेरिया जी के विशेष प्रयासों से एक बड़ी सौगात प्राप्त हुई है,

राजनगर विधानसभा क्षेत्र के खजुराहो में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर उसे सिविल अस्पताल में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही, ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी एवं आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी ।
इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा जी एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जो स्वास्थ मंत्री के पद का दायित्व निभा रहे हैं श्री राजेंद्र शुक्ल जी का आभार व्यक्त किया है तथा आपने कहा कि यह कदम भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है जो हर नागरिक को सुलभ और गुणवत्ता पूर्वक चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।
इन स्वास्थ्य केंद्रों के सशक्तिकरण से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा, इलाज की सुविधाएँ बढ़ेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुदृढ़ होगी। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे जन-जन को लाभ मिलेगा तथा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो जो की देसी विदेशी पर्यटकों की यहां बड़ी आमद है वही गढ़ा बागेश्वर धाम जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल जो कि इन दिनों  देश दुनिया में विख्यात है यहां आने वाले हजारों लाखों श्रद्धालुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सकेगी ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति