कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा

कनाडा
मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी। दरअसल, इन टैरिफ के चलते अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी। रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और फेंटेनाइल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'शनिवार से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति की ओर से किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।’

तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, कैरोलिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो कनाडा इसका उचित जवाब देने के लिए तैयार है। मगर, उन्होंने इस बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शैनबॉम ने कहा कि टैरिफ लागू होने की स्थिति में मैक्सिको के पास अमेरिकी सरकार जो भी निर्णय लेती है उसके लिए प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति