मेरे हसबैंड की बीवी का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इस फिल्म को अपने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर दोनों के बीच फंसे हुए दिख रहे हैं।

इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खींचो और खींचो, शराफत की यही सजा तो होती है, कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है। भूमि ने कैप्शन लिखा है, 'कलेश!!! कौन सा कलेश??? जो मेरा है…वो मेरा रहेगा। कोई मुंह मारने आया तो कटेगा'। रकुल ने लिखा है, 'जीवन में कलेश ना चाहिए हो…तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान, बाहर फेंक देना चाहिए!

वहीं, मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, कलेश के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, फुल सर्कल होने वाला है।फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति