कुदरती उपाय से भगायें बीमारियां

आज की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी में महिलाओं को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। घर और ऑफिस के काम से दबाव में उन्हें अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें दवा का सहारा लेना पड़ता है। ऊपर से शरीर की कुछ न कुछ परेशानियां हर रोज सताती है। पर, कुदरती तरीकों से कुछ खास शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

कमर और पीठ दर्द:- कमर और पीठ दर्द आमतौर पर हर महिला की समस्या है। 30 साल से ऊपर की महिलाओं में इसकी  शिकायत ज्यादा रहती है। कैल्सियम की कमी और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कमर व पीठ में दर्द रहता है। इसके लिए  हर रोज बिना चीनी का हल्दी वाला दूध पीयें। पानी का फुट बाथ लें। रीढ़ स्नान करें। इसके लिए मग में पानी लेकर उसे गर्दन से रीढ़ में डालें।

घुटनों का दर्द:- घुटनों में दर्द के समस्या अब तो हर उम्र की महिला एवं युवतियों में देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण अस्वस्थ जीवन शैली है। इसके लिए अजवाइन  के पानी  को गरम कर पट्टी के माध्यम से दर्द वाले हिस्से में सेकें। तिल एवं अश्वगंधा के तेल से मालिश करें। हल्दी वाला दूध पीयें।

सिर दर्द:- दिन भर की थकान और तनाव के कारण सिर मे दर्द होने की शिकायत होने लगती है। इसके लिए योग, ध्यान और व्यायाम सबसे कारगर उपाय है। तुलसी वाली ग्रीन टी  पीयें।  अंकुरित दाल, गाजर पालक, कद्दू, शलगम, खीरा का सूप पीयें। चोकर युक्त आटा की रोटी खायें। हफ्ते में एक बार सिर में बादाम तेल से मालिश करें।

गैस:- ज्यादा तला भूना और मसालदार खाना खाने से, रात में देर तक जागने एवं तनाव के कारण पेट में गैस बनती है। गैस से निजात पाने के लिए रोज सुबह दो गिलास गुनगुना पानी पीयें। धनिया, आंवला, मिश्रि,जीरे का आधा चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद लें। खाने में लहसुन एवं हींग का सेवन करे। नारियल पानी पीयें।

साइनस:- महिलाएं घर का बचा खाना स्वयं खाती है। ठंठी चीजें खाने से साइनस की समस्या होती है। साइनस के मरीजों के लिए प्राणायाम बहुत कारगर है।  इसके लिए अदरक या तुलसी के रस को शहद में मिला कर लें। सौंफ, अदरक, तुलसी, छोटी इलायची, पुदीना का काढ़ा बना कर रोज पीयें। छुहारे वाला दूध पीयें।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति