तंबाखू व्यापारी के ठिकानों पर GST का छापा, दस्तावेजों की जांच कर रही टीम

बिलासपुर

छतीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का नकली उत्पाद बनाने का मामला सामनेआया है। इसके साथ ही कारोबार की आड़ में GST चोरी भी की जा रही है। शनिवार को सेन्ट्रल GST की टीम ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेड है ।

सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। जिसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तंबाकू व्यावसायी का नाम संजय आहूजा हैं, जो बड़ा रिटेलर और तंबाकू के थोक विक्रेता है।

नकली तंबाकू उत्पाद बनाकर बेचने की आशंका
बताया जा रहा कि आहूजा ट्रेडिंग कंपनी में तंबाकू का नकली उत्पाद बनाकर बेची जा रही थी। जानकारों का कहना है फैक्ट्री में मेघना तंबाकू के नाम से उत्पादन किया जाता है। जबकि, मेघना कंपनी से उनका कोई अनुबंध ही नहीं है। पिछले दिनों तखतपुर पुलिस ने नकली तंबाकू जब्तकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की शिकायत GST से भी की गई।

GST चोरी कर शासन को लगाया चूना
बताया जा रहा है तंबाकू उत्पादन करने वाले कारोबारी जीएसटी चोरी कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। शिकायत के बाद जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद कंपनी के दस्तावेज और उत्पादन सहित आय-व्यय की जानकारी जुटा कर जांच कर रही है। जांच में क्या कुछ मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति