एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर

भोपाल
एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में शामिल एक गाड़ी में टक्कर मारने के बाद भागे ट्रक चालक ने फिल्मी स्टाइल में सौ किलोमीटर तक जमकर उत्पात मचाया। रोकने की कोशिश के दौरान उसने रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों के सामने सड़क पर रखे स्टापर रौंद दिए, पुलिस के वाहनों को टक्कर मारी। टोल नाके पर भी स्टापर और बैरियर तोड़ दिया। पुलिस लगाातार उसका पीछा करती रही। अंतत: पचौर क्षेत्र में किसी तरह ट्रक को रोककर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया। उसका साथी ट्रक से उतरकर भाग निकला।
 
स्टापर तोड़ते हुए भागा ट्रक ड्राइवर
इस दौरान गांधीनगर थाने के एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक तेजी और लापरवाही से चल रहे ट्रक को रोकने का प्वाइंट मिला था। पुलिस ने थाने के सामने स्टापर लगा दिए थे। रात 9:20 बजे तेज रफ्तार ट्रक स्टापर तोड़ते हुए भाग निकला। इस दौरान वहां खड़े एएसआई नीरज चौपड़ा के पैर में चोट लग गई।
 
पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
घटना की सूचना मिलने पर परवलिया थाना पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो ट्रक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करना जारी रखा। राजगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद थाना प्रभारी देहात ब्यावरा स्वयं बल सहित टोल नाके पर पहुंचे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक रामदीन कीर, प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा, कपिल यादव, फूल सिंह व चालक प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। इसी दौरान नरसिंहगढ़ की ओर से उक्त ट्रक का ड्राइवर वाहन को तेज गति से चलाकर टोल नाके पर लाया।
 

वाहनों को कुचलने का प्रयास किया
पुलिस स्टाफ व टोल कर्मचारियों ने उसे रोकने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसने पीछे खड़ी पुलिस की गाड़ियों और अन्य वाहनों को कुचलने का प्रयास किया।
 
पुलिस के वाहन हो गए क्षतिग्रस्त
इसमें थाना देहात ब्यावरा की मोबाइल, डायल 100 वाहन और अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पचोर के पास उसे पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर अजय मालवीय पिता बाबूलाल, निवासी शुजालपुर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी श्रीराम उर्फ करण परमार पिता चंदर सिंह परमार, निवासी शुजालपुर मौके से फरार हो गया। ट्रक का मालिक शकील उर्फ गोलू शेख, निवासी शुजालपुर है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति