दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ, आगंतुकों को पसंद आ रही मध्य प्रदेश की पुस्तकें

दिल्ली/ भोपाल
दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को विश्व पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया । 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग और स्वराज संस्थान द्वारा पुस्तकों और प्रकाशनों को भी विक्रय हेतु उपलब्ध किया जा रहा है। इस मौके पर पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक मेले में मध्य प्रदेश की सहभागिता से प्रदेश की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से पाठकों को प्रदेश के पर्यटक केंद्र, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक धरोहरों की गहरी जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

विश्व पुस्तक मेला में मध्य प्रदेश की स्टॉल पर विभिन्न विभागों की कई अनूठी और दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें पाठक और शोधार्थी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इस विश्व पुस्तक मेला से प्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही, इन पुस्तकों के माध्यम से पर्यटक मध्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में और जानेंगे, जिससे पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से जुड़ी पुस्तकों के अलावा, राज्य के प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएं भी विश्व पुस्तक मेला की मध्य प्रदेश की स्टॉल पर उपलब्ध है । यहाँ खासतौर पर वन्यजीव अभ्यारण्य, उज्जैन, बुंदेलखंड, सतपुड़ा, भोपाल, इंदौर, दमोह जैसे पर्यटक गंतव्यों से जुडी पुस्तकें एवं मध्यप्रदेश पर्यटक मैप भी उपलब्ध है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति