भोपाल मंडल रेल प्रबंधक ने मक्सी-ब्यावरा राजगढ़ रेल खंड का व्यापक निरीक्षण किया

भोपाल
भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में मक्सी-ब्यावरा राजगढ़ रेल खंड का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शाजापुर और ब्यावरा राजगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया। इन दोनों स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना, संरक्षा सुनिश्चित करना और अमृत स्टेशन योजना के तहत प्रगति की समीक्षा करना था।

अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण:
 मंडल रेल प्रबंधक ने शाजापुर और ब्यावरा राजगढ़ स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, खानपान इकाइयों, फुट ओवर ब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया जैसी यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया। श्री त्रिपाठी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव प्रदान किया जा सके। शाजापुर स्टेशन पर उन्होंने स्वच्छता और सुविधाओं के उन्नयन की समीक्षा की, जबकि ब्यावरा राजगढ़ स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्यों की प्रगति देखी। अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे इन कार्यों को उन्होंने संरक्षा और यात्री अनुभव को प्राथमिकता देने की दृष्टि से समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने पचोर रोड स्टेशन पर संरक्षा निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और संरक्षा उपायों का गहन निरीक्षण किया। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि रेलवे संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित और व्यवस्थित निरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे संरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे अमृत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और संरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे, मंडल अभियंता(पश्चिम), सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति