मामूली विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या

धमतरी

 शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे मृतक शंकर ढीमर पिता कृष्णा ढीमर उम्र 24 साल निवासी मराठा पारा अपने साथी प्रार्थी रितेश पेंडरिया के साथ मराठा पारा निवासी हीरा गोंड के घर छठी कार्यक्रम में खाना खाने गया था. वहां से दोनों करीबन 11:30 बजे वापस आकर मराठा मंगल भवन के पास पीपल पेड़ के नीचे बैठे थे, उसी समय आरोपी कुई तथा जन्मदेव दोनों इसके पास आए और क्या मेटर है? बोलकर दोनों अपने पास रखे चाकू से शंकर के सीना, पेट और जांघ में पांच 6 बार वार कर घायल कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल शंकर ढीमर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट और हत्या करने वाले दोनों आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया.

आरोपियों ने पूछताछ में आरोपी कुई ऊर्फ मोनू गोंड ने बताया है कि दो तीन दिन पूर्व मृतक शंकर ढीमर आरोपी के मामा का साइकिल को अपने पास रखा हुआ था और वापस नहीं कर रहा था, जिसके कारण से मन मुटाव था. आरोपी की मां की 3 दिन पहले मृत्यु हुई थी जिसका तिजनाहवन का कार्यक्रम था, जिसमें दूसरा आरोपी जन्मदेव शामिल होने आया था.

दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 103 (1) 351(2)3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है. दोनों आरोपी आपस में जीजा और साला हैं.

आरोपियों का नाम

कुई ऊर्फ मोनू गोंड (29 वर्ष) पिता हिरउ राम ध्रुव, निवासी मराठा पारा, धमतरी

जन्मदेव सोरी (20 वर्ष) पिता हिरदयाल सोरी, निवासी पिपरौद, थाना मगरलोड, जिला धमतरी

  • admin

    Related Posts

    भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में अड़चन, सांसद ने ब्लू लाइन का काम रोका, सियासी चर्चाएं तेज

    भोपाल  भोपाल में प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट (Bhopal Metro) को लेकर यातायात समिति की बैठक में बड़ा मुद्दा उठा। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में भोपाल सांसद आलोक…

    महू में फिर ‘जहरीला पानी’, 25 लोग बीमार, क्लेक्टर ने रात को किया दौरा, अलर्ट जारी

    इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब उससे करीब 20–25 किलोमीटर दूर महू में भी गंदे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

    2026 में शादियों का रुका सिलसिला, 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगे विवाह, फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

    होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

    होली और वसंत पंचमी के त्योहार का रंगों से है गहरा नाता

    राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

    राशिफल (23 जनवरी 2026): ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

    कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

    कल होगा माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान, कब से शुरू होगी आस्था की डुबकी?

    बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

    बसंत पंचमी पर संशय खत्म: सरस्वती पूजा 23 को या 24 जनवरी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और उपाय

    22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल

    22 जनवरी 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति में बदलाव, क्या कहता है आपके सितारों का हाल