चीन से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है भारत की इकॉनमी, फिर भी एक-तिहाई क्यों है इनकम?

नई दिल्ली

दुनिया के बड़े देशों में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से दौड़ रही है। लेकिन इनकम जेनरेट करने के मामले में भारत अब भी चीन से काफी पीछे है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक साल 2025 में भारत की जीडीपी में 383 अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी। यह 2021 को छोड़कर अब तक किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। कोरोना काल के बाद साल 2021 में जीडीपी में भारी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन चीन की जीडीपी में इस साल 1.26 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होने का अनुमान है। यह स्थिति तब है जब भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है जबकि चीन की इकॉनमी के 4.5% की रफ्तार से बढ़ने की बात कही जा रही है। सवाल उठता है कि चीन से ज्यादा ग्रोथ के बाद भी भारत की इनकम चीन से कम क्यों है?

इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी का आकार बहुत बड़ा है। चीन की इकॉनमी $19.53 ट्रिलियन है जबकि $4.27 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन ने 1980 के बाद 15 बार 10 फीसदी से अधिक जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। 1980 में भारत और चीन की इकॉनमी का साइज लगभग बराबर था। लेकिन 2029 में चीन की इकॉनमी के भारत से चार गुना पहुंचने का अनुमान है। तब भारत की इकॉनमी 6.3 ट्रिलियन डॉलर की होगी जबकि चीन की इकॉनमी 24.6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई होगी। भारत को इस साल अपनी इकॉनमी में 1.26 ट्रिलियन डॉलर जोड़ने के लिए डॉलर टर्म में 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी होगी।

जीडीपी ग्रोथ का अंतर
1983 से 1995 के दौरान चीन ने 13 में से 9 बार डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की थी। भारत अब तक किसी भी साल डबल डिजिट ग्रोथ हासिल नहीं कर पाया है। 2021 के पोस्ट कोविड ईयर को छोड़ दिया जाए तो भारत ने सबसे बड़ी ग्रोथ 1988 में हासिल की थी। तब देश की इकॉनमी 9.6 फीसदी बढ़ी थी। 2021 में इसकी रफ्तार 9.7 फीसदी थी। 2022 में भारत की इकॉनमी 7% बढ़ी थी जबकि चीन की जीडीपी में 3% तेजी आई थी। लेकिन चीन ने 2020 में अपनी इकॉनमी को कोरोना की लहर में डूबने से बचा लिया था। तब चीन की जीडीपी ग्रोथ 2.2 फीसदी रही जबकि भारत की -5.8 फीसदी।

घटती आबादी का फायदा
भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है जबकि चीन की जनसंख्या घटती जा रही है। माना जा रहा है कि इस सदी के अंत तक चीन की आबादी मौजूदा संख्या से आधी रह जाएगी। आबादी घटने से चीन की प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है। 1981 में चीन की प्रति व्यक्ति आय 288 डॉलर थी जबकि भारत की 271 डॉलर थी। लेकिन आज चीन हमसे बहुत आगे निकल गया है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,873 डॉलर है जबकि भारत की 2,937 डॉलर।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति