जीजा ने बैंक से लोन लेकर दो साथियों को 30 हजार रुपए में अपनी साली की सुपारी दी, दोस्‍तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मुजफ्फरनगर
उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 21 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप, हत्‍या और फिर शव को जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। इस जीजा ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर दो साथियों को 30 हजार रुपए में अपनी साली की सुपारी दी थी। साली की हत्‍या से पहले उसने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप भी किया। इसके बाद गला दबाकर उसे मार डाला। हत्या करने के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। मृतका अपने जीजा को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी।

मामले का खुलासा करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसमें मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 जनवरी को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को दामाद आशीष निवासी काल गांव थाना मवाना अपने साथी शादी शुभम और दीपक के साथ ले गया था। तभी से उसकी बेटी लापता चल रही थी। एसपी देहात ने बताया कि बुढ़ाना थाना प्रभारी आनंददेव मिश्र ने शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया।

निशानदेही पर मिली खोपड़ी, कपड़े-बाल-अंगूठी और निरोध भी बरामद
उसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस को नानू नहर की कच्ची पटरी पर स्थित बांस की झाड़ियों से युवती के जले हुए शव के अवशेष मिले। पुलिस ने वहां से मानव खोपडी, अधजले कपडे़, अंगूठी, बालों का कलेचर, बाल, निरोध आदि बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद पत्नी की छोटी बहन से उसकी बातचीत होने से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच संबंध बन गए। पिछले दो महीने से साली रुपये और सामान का दबाव उस पर बना रही थी। उसे ब्‍लैकमेल कर रही थी।

आरोपी दौराला के आर्यवृत अस्पताल में काम करता है। तंग आकर उसने अपने साथी शुभम व दीपक निवासी गांव मडियाई थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। आरोपी ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर 30 हजार रुपये हत्या करने के लिए अपने साथियों को दिए थे। योजना के मुताबिक तीनों आरोपी युवती को लेकर युवती को साथ लेकर नानू नहर की कच्ची पटरी पर लेकर पहुंचे। पहले आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद चुन्नी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फोरेंसिक टीम ने मानव खोपड़ी, मृतका का क्लेचर आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को चालान कर दिया है, जबकि उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति