आप-दा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट से त्रस्त दिल्ली की जनता सबक सिखाने को तैयार: वीडी शर्मा

नई दिल्ली

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा बनकर आई है।

जिस तरह आपदा आने पर लोगों को बिजली, पानी, सड़क, समुचित इलाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, उसी तरह से दिल्ली की केजरीवाल की सरकार ने भी जनता को परेशान करके रखा है। आप-दा की सरकार से त्रस्त दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा शासित राज्य विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बना रही है। दिल्ली की जनता पांच फरवरी को भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर भी उपस्थित रहे।

दिल्ली की जनता भाजपा को सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस आप-दा सरकार को दिल्ली की जनता हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ के झांसे में आकर वोट दे दिया था, लेकिन अब वही जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। दिल्ली की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप सभी भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के विकास को गति देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करने के साथ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आप सभी इस भ्रष्टाचार वाली आप-दा सरकार को हटाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

जनता अपने और दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दें
भाजपा प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तैयार है। दिल्ली की जनता अपने और राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। यहां की जनता का उत्साह बता रहा है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। युवा भारत के भाग्य विधाता हैं, वे अपने और दिल्ली के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा दिल्ली में सुशासन और विकास की गंगा बहाने के लिए कार्य करेगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अथक मेहनत व परिश्रम कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्य जनता को बताएं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति