राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में  उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति