नर्मदा जयंती पर आज रात से खंडवा-इंदौर हाईवे पर लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी

खंडवा
नर्मदा जयंती पर आज रात से खंडवा-इंदौर हाईवे पर लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी। इन वाहनों को देशगांव से खरगोन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चार फरवरी को मोरटक्का और खेड़ी घाट पर भीड़ ब़ढने पर नर्मदा पुल को वन-वे कर बड़वाह की ओर से आने वाले वाहनों को एक्वाडक्ट से निकाला जाएगा।

लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना
नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में भी भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह होने वाले आयोजनों व भंडारों के लिए अनुमति अनिवार्य करने के साथ ही तीर्थनगरी में वाहनों को जरूरत के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन को एक लाख से अधिक श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए आने की संभावना है।

लोड़िंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
मां नर्मदा का जन्मोत्सव का मंगलवार को ओंकारेश्वर और मोरटक्का में उल्लास रहेगा। दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन द्वारा हाईवे पर भारी वाहनों के अलावा समस्त लोड़िंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है।

इंदौर से रूट डायवर्ट
इंदौर में तेजाजीनगर चौराहा व खंडवा रोड पर देशगांव से भारी वाहनों को मुंबई-आगर हाईवे पर धामनोद की ओर भेजा जाएगा। वैसे इंदौर मार्ग पर 20 टन से अधिक वजनी वाहनों की मोरटक्का पुल से आवाजाही पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

मोरटक्का पुल पर वन-वे
इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मोरटक्का पुल पर भीड़ को देखते हुए छोटे वाहनों को भी वन वे किया जाएगा। कलेक्टर खंडवा और खरगोन द्वारा इसके आदेश जारी किए हैं। डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी ने बताया कि नर्मदा जयंती पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है।

वाहनों का नगर में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
ओंकारेश्वर में चार फरवरी को किसी भी वाहन को ओंकारेश्वर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह से वाहनों को कुबेर भंडारी मंदिर परिसर की पार्किग तक भेजने के बाद क्रमश: टंचिंग ग्राउंड, ताम्रकार पार्किंग और हेलीपेड पार्किंग पर रोका जाएगा।

प्रशासन ने कुंभ मेले में हुए हादसे के मद्देनजर ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इसमें नगर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजनों से ट्रैफिक जाम होने और श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए आयोजकों को पूर्व सूचना देकर अनुमति लेने और भंडारों की सामग्री आदि की जानकारी देने के लिए कहा है।

नर्मदा जयंती पर होगें यह आयोजन
दोपहर 12 बजे नर्मदा के घाटों पर 151 लीटर दुग्धाभिषेक और आरती कर नर्मदा जन्मोत्सव मनेगा।
खेड़ीघाट व ओंकारेश्वर में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होगी।
मां नर्मदा को 251 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी।
जगह-जगह हलुआ प्रसादी वितरण व भंडारे होगें।
शाम को नगर में शोभायात्रा निकलेगी, आतिशबाजी भी होगी।
रात में मां नर्मदा में विभिन्न संस्था व संगठनों द्वारा सवा लाख दीपदान किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति