थाना कोतवाली पुलिस ने 15 पैकेट में रखी 15 किलो 631 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने 15 पैकेट में रखी 15 किलो 631 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

लगभग 15 किलो 621 ग्राम, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमती गांजा किया गया जप्त

मंडला

"आपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत मंडला पुलिस द्वारा पुरे जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय–विक्रय में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में ऑपरेशन के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 02.02.2025 को मुखबिर से सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी से ट्राली बैग में 15 पैकेट में रखी कुल 15 किलो 621 ग्राम गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त हुई। मामले में थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैंड में ट्राली बैग जिसमें गांजा रखा हुआ हैं। प्राप्त सूचना से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण उर्फ सोनू पिता अर्जुन सिंह तोमर उम्र 34 साल निवासी ग्राम कोथर खुर्द थाना पोरसा जिला मुरैना की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्राली बैंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन कुल 15 किलो 621 ग्राम जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली मंडला में एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया।

उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान की टीम निरीक्षक सफीक खान  उनि जग्गू बघाड़ॆ सउनि  भुवनेश्वर वामनकर प्रआर.पूरन इडपाचे,आरक्षक इसरार खान ,हन्नू मार्को  ,राजकुमार,  अमित गरयार , रमेश सिंगरोरे,सुन्दर भलावी,  रामचंद्र कुर्वेती , सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति