राजस्थान-अलवर के शालीमार फ्लैट्स में दो सप्ताह में दूसरी बार लगी आग लगने से लाखों का नुकसान

अलवर/भरतपुर।

अलवर में अपना घर शालीमार फ्लैट्स में पिछले दो सप्ताह में दोबारा से आगजनी की घटना हुई। हादसे में करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया। आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नरेन्द्र सेनी ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के समीप वह अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी में शादी समाहरोह में सम्मिलित होने गए थे।

शाम 6 बजे के समीप पड़ोसियों का फोन आया, जिन्होंने घर से धुआं निकलने की जानकारी दी। हालांकि जब तक मैं अपने परिवार के साथ घर लौटा तब तक फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। जब घर आकर देखा तो मकान के आखिरी वाले बेडरूम में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट पाया मिला। उसके पास ही ड्रेसिंग रखी हुई थी, जिसमें आग लग गई। वहीं ड्रेसिंग के साथ साथ बाकी पूरे कमरे में आग लग गई। अलमारी व बेड ओर एयरकंडीशनर सहित काफी समान जलकर राख हो गया। वहीं बताया कि अभी 2 वर्ष पहले ही 22 लाख के करीब फ्लैट खरीद था, जिसकी अभी तक क़िस्त भी बाकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 2 सप्ताह में ये दूसरी बड़ी घटना हुई, लेकिन देर रात तक सोसायटी की तरफ से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित के पास नही पहुंचा है। एक के बाद एक घटना लोगों में भय का माहौल पैदा कर गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों में हर समय डर रहने लग गया कि पता नहीं कब उनके फ्लैट में आग लग जाये और जीवन की जमा पूंजी कड़ी मेहनत कब राख बन जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति