बरेली में महिला ने ब्‍लैकमेलिंग से परेशान होकर शारीरिक संबंध बनाते समय प्रेमी की गला दबाकर की हत्‍या

 बरेली

 बरेली में एक शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर ब्‍लैकमेलिंग और बार-बार की धमकी से परेशान होकर शारीरिक संबंध बनाते समय अपने प्रेमी पड़ोसी युवक की गला दबाकर हत्‍या कर दी। प्रेमी से मिलने के लिए जाने से पहले महिला ने अपने पति को नशीली चाय पिलाकर सुला दिया था। पुलिस ने कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्‍या का पर्दाफाश कर दिया है। इसके साथ ही उसकी प्रेमिका रवीना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के सामने प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन इकबाल के परिवारीजन इस घटना में शामिल अन्‍य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगा रहे हैं।

बरेली के भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर के रहने वाले कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव 30 जनवरी की सुबह अपने ही घर के बाहर सीढ़ियों पर मिला था पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्‍या करने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में इकबाल की पत्‍नी शहनाज ने शनिवार को गांव की रहने वाली महिला रवीना और उसके पति इदरीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि रवीना से उसके पति के अवैध संबंध थे। इस वजह से रवीना ने अपने पति के साथ मिलकर इकबाल की हत्या कर दी है। रविवार दोपहर पुलिस ने रवीना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि इकबाल अहमद रवीना से जरी का काम कराता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

29 जनवरी को इकबाल अपनी शहनाज के साथ ससुर की बरसी के लिए ससुराल गया और उसे वहां छोड़कर वापस आ गया। रात में इकबाल रवीना ने को कॉल करके मिलने की इच्छा जाहिर की और उसे नींद की दो गोलियां देकर पति को देने को कह दिया। पति को नशीली चाय पिलाने के बाद रात 11.40 बजे उसे इकबाल का फाेन आया। इकबाल ने उसे अपने घर आने को कहा। जब वह पहुंची तो इकबाल खिड़की से निकलकर बाहर चबूतरे पर खड़ा मिला। संबंध बनाने के दौरान ही रवीना ने इकबाल को गिराकर उसके दोनों हाथ पैरों से दबा दिए। एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को दरवाजे पर फेंककर चली गई। एसपी उत्तरी ने बताया कि रवीना ने इस बारे में अपने पति को भी जानकारी नहीं।
रवीना बोली, ब्लैकमेल करता था इकबाल

रवीना ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में नजदीकियां बढ़ने पर इकबाल से मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया। एक दिन इकबाल ने जबरन दुष्कर्म किया। उसने पति से शिकायत करने की बात कही तो इकबाल बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग के जरिये बदनाम करने की धमकी देने लगा। फिर इसी बहाने आए दिन उसे बुलाकर संबंध बनाने लगा। वह इससे परेशान हो गई थी, इसी वजह से हत्या कर दी।
परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल

इस खुलासे को लेकर इकबाल के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। इकबाल के भाई कल्लू का कहना है कि कोई भी महिला अकेले पुरुष की हत्या नहीं कर सकती। पुलिस रवीना के पति और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों को बचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रवीना इतनी ताकतवर नहीं है, जो इकबाल की अकेले हत्या कर दे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति