ऑनलाइन टिकट बुकिंग, फूड आर्डर और पीएनआर चेक करने के लिए इंडियन रेलवे ने लॉन्च किया SwaRail ऐप

नई दिल्ली

रेल मंत्रालय ने नया सुपर ऐप SwaRail लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग, फूड आर्डर और पीएनआर चेक करने के साथ कई तरह काम किये जा सकेंगे। अभी तक इन सारी सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स या फिर पोर्टल की जरूरत होती थी, लेकिन अब एक ही ऐप पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यूजर्स पहले से काफी सुविधा हो सकती है। इन दोनों ऐप को एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म बीटा में उपलब्ध करा दिया गया है।

SwaRail सुपरऐप में क्या मिलेंगे फायदे
इस ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेंशन सिस्टम यानी CRIS ने विकसित किया है। SwaRail सुपरऐप से यूजर ऑनलाइन रिजर्व और अनरिजर्व टिकट की बुकिंग कर पाएंगे। साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा ऐप पर पर्सल और डिलीवरी को ट्रैक किया जा सकेगा। इसके अलावा ट्रेन में ऐप की मदद से फूड ऑर्डर कर पाएंगे। इसके अलावा Rail Madad से शिकायत दर्ज करने के साथ जानकारी हासिल कर पाएंगे। ऐप में कोच पोजिशन, और रिफंड क्लेम की सुविधा मिलेगी।

कैसे कर पाएं Swarail ऐप का इस्तेमाल
मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की मानें, तो PNR चेक करने पर उस ट्रेन से जुड़ी सारी डिटेल भी डिस्प्ले की जाएगी। इसमें केवल एक बार साइन-अप करना होगा। इसमें मोबाइल नंबर या फिर यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसका इस्तेमाल अन्य इंडियन रेलवे ऐप जैसे IRCTC RailConnect और UTS Mobile App पर भी किया जा सकता है। मतलब आईआरसीटीसी ऐप पहले जैसे मौजूद रहेगा।

बायोमेट्रिक डिटेस से कर पाएंगे लॉगिन
इसके अलावा यूजर ऐप को ऑनबोर्ड करने के लिए अपने मौजूदा रेलकनेक्ट या यूटीएस ऐप क्रेडेंशियल्स का भी उपयोग कर सकते हैं। ऐप में एम-पिन और बायोमेट्रिक अथेंटिकेशन लॉगिन ऑप्शन मिलता है। यूजर ऐप को लेकर फीडबैक दे सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर मौजूद है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति