FIITJEE कोचिंग सेंटर के दिनेश गोयल को पुलिस ने किया तलब, अभिभावक बोले- करोड़ों का किया घोटाला

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, पुलिस FIITJEE मामले में बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। नोएडा पुलिस ने FITJEE के मालिक दिनेश गोयल सहित 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को 300 से ज्यादा खाते मिले है। 60 लाख रुपये तक निजी बैंक सीज किए गए है। अन्य बैंक खातों की डिटेल्स का पुलिस को इंतजार है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिनेश गोयल को बयान के लिए बुलाया है। 31 पूर्व टीचर्स के साथ-साथ 250 अभिभावकों के भी बयान पुलिस दर्ज करने वाली है। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना सेक्टर 58 की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रों के अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था। फिटजी का अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है। ऐस में उनका पैसा कौन लौटाएगा। यह सिर्फ 100 या 200 करोड़ की बात नहीं बल्कि हजारों करोड़ रुपये का मामला है। फिटजी ने सीधे-सीधे लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। हम उनसे सवाल पूछ रहे है तो कोई जवाब भी नहीं दे रहा है।

बता दें कि 22 जनवरी 2025 को नोएडा स्थित FIITJEE कोचिंग सेंटर ने छात्रों और उनके पालकों को एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा गया था कि फिटजी को भारी नुकसान हुआ है। जिसके कारण हम कोचिंग संस्थान आकाश के साथ मर्ज हो रहे है। इस सूचना ने छात्रों और परिजनों की नींद उड़ा दी। कोचिंग संस्थान के खिलाफ हजारों छात्र सड़क पर उतर गए। जिसके बाद भोपाल और नोएडा पुलिस ने दिनेश गोयल, मोनिला गोयल, रुस्तम दिनशॉ, मोहित शारदा, पर्था हल्दर, आनंद रमन,साधु राम बंसल और शशिकांत दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति