केपी चौधरी गोवा में फंदे से लटके मिले, उलझी मौत की गुत्थी

पणजी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी की लाश सोमवार को गोवा में मिली। केपी चौधरी के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली। गोवा डीजीपी के मुताबिक चौधरी की लाश उनके घर में पंखे से लटक रही थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताब‍िक चौधरी ने आत्महत्या की है। हालांक‍ि मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में आर्थिक नुकसान के बाद ड्रग्स केस में उनकी गिरफ्तारी के बाद से वह आहत थे। प्रोड्यूसर वर्तमान में गोवा में एक पब चलाते थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

कहा जा रहा है कि सुंकारा बीमार भी चल रहे थे। मौके पर नॉर्थ एसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और घर की तलाशी ली। नॉर्थ गोवा की अंजुना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

साइबराबाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

सुंकारा कृष्ण चौधरी को साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने साल 2023 में ड्रग्स के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। जांच में पता चला था कि वह टॉलीवुड ही नहीं, कॉलीवुड में भी एक्टिव हैं और ड्रग्स को लेकर उनके बिजनेस सर्कल में कई क्लाइंट हैं।
हालांकि, बाद में चौधरी को मामले में जमानत मिल गई थी।

रजनीकांत को लेकर बना चुके थे फिल्म

केपी चौधरी ने रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली’ बनाई थी, जो हिंदी में भी रिलीज हुई थी। साल 2016 में रिलीज हुई 'कबाली' एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन पा. रंजीत ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विंस्टन चाओ, दिनेश रवि, राधिका आप्टे, साईं धनशिका, किशोर, कलैयारसन, जॉन विजय, नासर और माइम गोपी, रोसियम नोर अहम भूमिका में हैं।

फिल्म 'कबाली' की कहानी पर नजर डालें तो यह जेल से रिहा एक उम्रदराज गैंगस्टर 'कबाली' की कहानी है, जो अपनी पत्नी कुमुधवल्ली और बेटी योगिता की तलाश करते हुए अपने दुश्मनों से बदला लेता है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति