रिकॉर्ड 85,200 रुपये के स्तर पर पहुंचा गोल्ड, आम आदमी की पहुंच से दूर जाता सोना

जयपुर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिखने लगा है। मंगलवार को भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। राजस्थान में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,100 रुपए बढ़कर 85,200 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी 900 रुपए बढ़कर 96,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो गई। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता के कारण कीमती धातुओं की कीमत और बढ़ सकती है।

जयपुर में सोने-चांदी के दाम
जयपुर के सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल के अनुसार, वैश्विक बाजार में होने वाले बदलावों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि चांदी की कीमत एक बार फिर 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार:
– 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए
– 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
– 18 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
– 14 कैरेट सोने की कीमत 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम
– चांदी रिफाइन की कीमत 96,200 रुपए प्रति किलो

सोना खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें
हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। नए नियमों के तहत 1 अप्रैल से बिना 6 अंकों के अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग वाले सोने की बिक्री नहीं होगी। यह कोड आधार कार्ड की तरह होता है और इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है।

2. कीमत की जांच करें
सोने का सही वजन और उस दिन का रेट जांचने के लिए अलग-अलग स्रोतों से जानकारी लें, जैसे कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट।

3. कैरेट के हिसाब से कीमत निकालें
– 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
– आमतौर पर ज्वेलरी 22 कैरेट या उससे कम के सोने से बनाई जाती है।

अगर 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम सोने की कीमत 6,000 रुपए होगी।
– 1 कैरेट शुद्धता के 1 ग्राम सोने की कीमत = 6,000/24 = 250 रुपए
– 18 कैरेट सोने की कीमत = 18 × 250 = 4,500 रुपए प्रति ग्राम
इस फॉर्मूले से आप अपनी ज्वेलरी में इस्तेमाल हुए सोने की सही कीमत निकाल सकते हैं।

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति