गिरिराज सिंह ने वक्फ संसोधन वाले ओवैसी के बयान पर किया पलटवार, ‘संविधान किसी के पिता का नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा देश’

नई दिल्ली
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वक्फ संसोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करत हुए कहा कि संविधान किसी की बपौती नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी दी थी कि संशोधित वक्फ कानून के लागू होने पर देश में अस्थिरता पैदा होगी। उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमान इसे नहीं मानेंगे।

गिरिराज सिंह ने यहां संसद भवन परिसर में आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारत का संविधान किसी के पिताजी का नहीं है। ओवैसी किसी गलतफहमी में न जिएं। देश में कानून का राज है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। देश कानून से चलेगा।" उन्होंने कहा, "कोई समाज हिंदू हो या मुसलमान, कानून से ऊपर कोई नहीं है। देश को उन्होंने बहुत डरा लिया। जो लोग बोर्ड के सौदागर हैं, वे डरेंगे। लेकिन कोई कानून से बड़ा बनने की कोशिश न करे। जो कानून कहेगा, वही वक्फ बोर्ड में होगा।"

वक्फ से समाज में असमानता पैदा होने वाले ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, "उनको यह बात कांग्रेस से पूछनी चाहिए। कानून से बड़ा कोई समाज नहीं है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, ओवैसी हो या रामनाथ। वह देश को डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन देश डरने से नहीं चलता, बल्कि कानून से चलता है। अगर कांग्रेस का राज होता तो वह डराकर काम करा लेते।"

औद्योगिक स्तर पर चीन के भारत से बेहतर होने वाले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी की मानसिकता देश विरोधी है। वह चीन से पैसा खाते हैं। वे लोग चीन के पैसे पर पलने वाले हैं, इसलिए चीन की तारीफ कर रहे हैं।"

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति