रेप के आरोप में जेल में बंद सांसद राकेश राठौर की जमानत पर आज होगा फैसला

लखनऊ
रेप के आरोप में जेल में बंद सीतापुर सांसद राकेश राठौर की जमानत का सुनवाई बुधवार को होगी। मंगलवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से वकील ने एक हफ्ते का सामान मांगा, जिस पर कोर्ट की ओर से एक दिन का समय देते हुए अगले दिन की तारीख लगाई गई।

दोपहर 12 बजे मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट के बाहर वकीलों की भीड़ लगना शुरू होगी। सांसद की ओर से वकील हारिस कमाल अय्यूबी, पीड़ित पक्ष से विजय अवस्थी और शैलेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ‌सुनवाई के दौरान सांसद पक्ष के वकीलों ने जमानत दिए जाने की पैरवी की। ‌ वहीं,पीड़ित पक्ष के वकीलों ने कुछ साक्ष्यों को पेश करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को एक दिन का समय देते हुए मामले की सुनवाई अगले दिन बुधवार के लिए तय कर दी। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील भी मौजूद रहे। ‌

आपको बता दें कि दुष्कर्म के आरोपी सांसद राकेश राठौर को गुरुवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सांसद अपने लोहारबाग स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। तभी कोतवाली पुलिस ने आकर उनको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सांसद को लेकर कोर्ट पहुंच गई । कोर्ट ने सांसद को जेल भेज दिया। बीती 17 जनवरी को एक युवती की शिकायत पर सांसद पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सांसद अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहे थे। जिले की एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद उन्होंने हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका डाली थी, जो कि बुधवार को निरस्त कर दी गई है। कोर्ट से सांसद को सरेंडर करने के लिए कहा था।

admin

Related Posts

DAVV छात्रा दुष्कर्म केस: धर्म परिवर्तन के दबाव में आरोपी इंदौर से दबोचा गया

इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्रा ने मुस्लिम युवक हम्स शेख पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर लिखवाई है। आरोपित ने…

सरकारी अस्पताल में दलाली का खेल! MY के डॉक्टरों पर 10% कमीशन के लिए मरीज रेफर करने के गंभीर आरोप

इंदौर शहर के शासकीय अस्पतालों से डॉक्टर मुनाफा कमाने के लालच में मरीजों को लामा कर निजी अस्पतालों में भेज रहे हैं। हाल ही में एमवाय अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

5 दिसंबर का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

तुलसी चालीसा का पाठ करें इस पूर्णिमा: घर में आएगी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास

खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

खरमास में शुक्र का दो बार गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक और सामाजिक सफलता

खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

खरमास कब होगा शुरू —15 या 16 दिसंबर? जानिए सही तारीख और पूरी जानकारी

सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर

सूर्य और शनि की युति का प्रभाव: 3 राशियों के लिए 4 जनवरी से खुशियों का दौर