कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 500 बिस्तर वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित किया जाएगा

भुवनेश्वर
कटक के एससीबी (श्रीरामचंद्र भंज) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 500 बिस्तर वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित किया जाने वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा और दुर्घटना पीड़ितों को एक ही छत के नीचे तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सकेगा।

बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ के लिए 60 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराएगी, जबकि राज्य सरकार शेष 40 प्रतिशत लागत वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने जुलाई 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित करने के लिए आग्रह किया था।

केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी। सरकार ने कहा कि अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति