मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस अपना घोषणा पत्र संस्थापक एओ ह्यूम को करे समर्पित

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव में फिलहाल तमाम राजनीतिक दलों का फोकस घोषणा पत्र पर है. राजनीतिक दल के छोटे-बड़े तमाम नेता बयान तो दे ही रहे हैं, अब इस जंग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी कूद गए हैं. उन्होंने अटल बिहारी के नाम पर कसे गए तंज पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी कि वे अपने घोषणा पत्र संस्थापक एओ ह्यूम को समर्पित करना चाहिए.

पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस ने ‘अटल विश्वास पत्र’ में अटलजी के नाम पर सवाल उठाया है. यह उनकी खिसियाहट के अलावा और कुछ नहीं है. भाजपा को अपने संस्थापक अध्यक्ष भारत रत्न अटलजी पर गर्व है. अटलजी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भी हैं. उनके शताब्दी वर्ष पर स्वाभाविक ही घोषणा पत्र उन्हें समर्पित किया गया है. कांग्रेस के पास आज अगर ऐसे किसी चेहरे का अकाल है, तो वह क्या नाम रखेगी भला?

इसके साथ ही वे कांग्रेस को सुझाव देते हैं कि कांग्रेस को भी अपने घोषणा पत्र का नाम अपने संस्थापक एलन ऑक्टावियो ह्यूम को समर्पित करना चाहिए. कांग्रेस अपने इतिहास के दो ओक्टावियो (ह्यूम और क्वात्रोकी) को हमेशा भूल जाती है. यह अच्छी बात नहीं! कांग्रेस ने 2019 के निकाय चुनाव में भी घोषणा पत्र जारी किया था. सारे निकायों पर कब्जा करने के बावजूद उन घोषणाओं को क्यों कचरे के डब्बे में डाल दिया, यह भी उसे बताना चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति