FIITJEE कोचिंग संस्थान के बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी, फ्रीज किए कई अकाउंट, जांच जारी

नोएडा

FIITJEE कोचिंग संस्थान के बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. संस्थान के संचालकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने FIITJEE से जुड़े बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू की है. अब तक कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जबकि अन्य खातों को सीज करने की कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि इन खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं.

बता दे थाना सेक्टर 58 में FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में दिनेश गोयल सहित 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) और विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. थाना सेक्टर 58 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

300 से ज्यादा बैंक खातों की मिली जानकारी

जांच के दौरान पुलिस को FIITJEE से जुड़े 300 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है. इनमें से एक निजी बैंक खाते में 60 लाख रुपये जमा पाए गए, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है. डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक, अन्य बैंक खातों की डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही फ्रीज कर दिया जाएगा.

मालिक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया

पुलिस ने इस मामले में 31 पूर्व शिक्षकों और 250 अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं. FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल को भी पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि FIITJEE ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उनकी फीस का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है.

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी का मामला है तो मनी लॉन्ड्रिंग भी हो सकता है इसके लिए जांच की जा रही है मालिक और संचालकों को बुलाया गया है. इसके साथ ही पुलिस अब अन्य बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और उन्हें भी सीज करने की तैयारी कर रही है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति