जयपुर के चौमूं में अनियंत्रित होकर खाई में गिर स्कूल बस, 1 छात्रा की मौत

जयपुर

चौमूं से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए हैं.  हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चौमूं के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ नारे लगाए
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और CBEO गोविंदगढ़ राम सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ?
एक प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप ने बताया कि बस की स्पीड बहुत तेज़ थी. करीब 70 से 80 की स्पीड थी. बस को स्कूल की तरफ घुमाना था, लेकिन स्पीड की वजह से वह घुमा नहीं  पाया और बस पलट गई.

प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप
बाद में कई बच्चों को शीशे तोड़ कर बस से बाहर निकाला गया. एक लड़की गेट के पास थी, जैसे ही बस ने पलटी खाई वो नीचे दब गई. बस में करीब 40 से 50 बच्चे थे, जिसमें लड़कियां ज़्यादा थीं.

हादसे के बाद प्रशासन के जल्दी बचाव कार्य नहीं शुरू नहीं करने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाजी की. मृतक छात्रा की पहचान कोमल देवंदा निवासी रामपुरा डाबडी के रुप में हुई है.  चौमूं एसीपी अशोक चौहान और जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं. घायल बच्चों का चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल में उपचार जारी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति