एम्स भोपाल ने 200 कर्मचारियों को जॉब निकाला, जानें पूरा मामला

भोपाल
 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल ने 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से निकाल दिया है। ये सभी सुरक्षा कर्मियों के तौर पर काम कर रहे थे। एम्स प्रबंधन का कहना है कि इनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसलिए नई एजेंसी को काम दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों पर बेरोजगारी का संकट आ गया है। नाराज पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है।

भोपाल के एम्स में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सुरक्षा का काम देख रहे थे। इनकी संख्या करीब 200 थी। अचानक इन सभी को नौकरी से निकाल दिया गया। एम्स प्रबंधन ने इस कार्रवाई को एक नियमित प्रक्रिया बताया लेकिन इन कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी सामने आई है।
कर्मचारी कर रहे फैसले का विरोध

निकाले गए पूर्व सैनिकों ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन की मदद से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अपनी बहाली की मांग की है। साथ ही एम्स के इस कदम की निंदा भी की है।
परिवारों पर आजीविका संकट

संस्थान के इस फैसले से सैकड़ों परिवार पर आजीविका का संकट आ गया है। एमपी की राजधानी भोपाल में बने एम्स में इलाज करने के लिए दूर दूर से लोग हर दिन हजारों की संख्या में आते हैं। लंबे समय से ये कर्मचारी उनकी व्यवस्था में लगे हुए थे। इसलिए एम्स में भी बिना किसी सुरक्षा दिक्कत के काम संपन्न होते रहते थे। इस निर्णय ने कर्मचारियों के मन में असंतोष पैदा कर दिया है। वहीं एम्स प्रबंधन नई एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट देने की बात कर रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति