Ed Sheeran ने स्ट्रीट पर करवाई चंपी

चेन्नई

ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन इस वक्त चेन्नई में हैं और 5 फरवरी 2025 को अपना लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्ट्रीट पर देसी अंदाज में हेड मसाज करवाते दिख रहे हैं। उनका चंपी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Ed Sheeran इस वक्त +-=÷× टूर (मैथमेटिक्स टूर) के लिए इंडिया में हैं। वो 5 फरवरी, बुधवार को चेन्नई में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें एक आदमी उन्हें तगड़ा हेड मसाज दे रहा है और सिंगर खूब इंजॉय कर रहे हैं। वो खुश दिख रहे हैं और हैरान भी।

एड शीरन का वीडियो वायरल
ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अब अगर आप गाने के लिरिक्स भूल गए तो हमें कारण पता चल जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'ब्रो एड शीरन को कल परफॉर्म करना है, प्लीज ध्यान से।'

30 जनवरी को शुरू किया था इंडिया टूर
एड शीरन इंडिया में 6 शहरों में टूर कर रहे हैं। उन्होंने 30 जनवरी को अपना पहला कॉन्सर्ट पुणे में किया था। उनका दूसरा कॉन्सर्ट संडे को हैदराबाद में था। अब वो चेन्नई में लाइव शो करेंगे।

15 फरवरी को दिल्ली में फाइनल कॉन्सर्ट
एड शीरन के साथ चेन्नई में जोनिता गांधी भी परफॉर्म करेंगी। इसके बाद वो 8 फरवरी को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे। फिर 12 फरवरी को शिलॉन्ग में लाइव शो है। 'परफेक्ट' सिंगर का फाइनल कॉन्सर्ट 15 फरवरी को दिल्ली में होगा। यहां पर Lisa Mishra उन्हें ज्वॉइन करेंगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति