ऐसे करें असली और नकली गुलाब जल की पहचान, नहीं तो त्‍वचा को होगा नुकसान

असली और नकली गुलाब जल के बीच फर्क जानना बहुत जरूरी है, क्‍योंकि नकली गुलाब जल हमारी त्‍वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। असली गुलाब जल प्राकृतिक और शुद्ध होता है, जबकि नकली गुलाब जल में कैमिकल्स होते हैं। असली गुलाब जल की खुशबू हल्‍की और ताजगी से भरी होती है, जबकि नकली गुलाब जल में तीव्र और आर्टिफिशियल खुशबू होती है।

असली गुलाब जल की रंगत हल्‍की गुलाबी होती है, जबकि नकली गुलाब जल गहरे रंग का होता है। इसके अलावा, असली गुलाब जल पानी में घुलकर तुरंत समा जाता है, जबकि नकली गुलाब जल में ऑयल हो सकता है। असली गुलाब जल लगाने से त्‍वचा में कोई जलन नहीं होती, जबकि नकली गुलाब जल में जलन हो सकती है। इस बारे में डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉक्‍टर पुष्‍पेंद्र शर्मा से उन्‍होंने बताया इस बारे में।

लिक्विड रूप में होता है असली गुलाब जल
असली गुलाब जल की पहचान करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखें। असली गुलाब जल हमेशा लिक्विड रूप में होता है, न कि चिपचिपा या जेल फॉर्म में। बाजार में कई तरह के गुलाब जल बिकते हैं, जिनमें जेल बेस्ड मॉइश्चराइज़र भी शामिल हैं, लेकिन यदि गुलाब जल जेल फॉर्म में है तो यह शुद्ध नहीं होता।

गुलाब जल में धुंधलापन और थोड़ी सी थिकनेस होती है
इन दिनों गुलाब जल में मिलावट बहुत बढ़ गई है, इसलिए शुद्ध गुलाब जल को पहचानना जरूरी हो गया है। शुद्ध गुलाब जल में हल्का धुंधलापन और थोड़ी सी गाढ़ाई (थिकनेस) होती है। उसकी शुद्धता का पता जीभ पर लगाने से चलता है; यदि हल्का तीखापन महसूस हो, तो समझिए वह शुद्ध गुलाब जल है। यह संकेत उसके असली होने का प्रमाण है।

गुलाब जल में नहीं होता है एल्‍कोहल
असली गुलाब जल में कभी भी एल्कोहल नहीं होता। अगर आपका गुलाब जल जल्दी खत्म हो जाता है या भाप बनकर उड़ जाता है, तो यह नकली हो सकता है, क्योंकि इसमें एल्कोहल मिलाया जाता है। असली गुलाब जल धीरे-धीरे खत्म होता है और इसका इस्तेमाल करने से कोई समस्या नहीं होती। अगर यह जल्दी खत्म हो रहा हो, तो उसे बदल दें।

खुशबू से पहचाने
असली गुलाब जल पहचानने का सबसे आसान तरीका है उसे हाथ में लेकर रब करना। अगर रब करने पर गुलाब की तेज खुशबू आती है, तो उसमें केमिकल मिलाया गया है। अगर खुशबू हल्की या न के बराबर हो, तो उसकी क्वालिटी अच्छी मानी जा सकती है। असली गुलाब जल थोड़ा धुंधला और हल्का मैला दिखेगा, और जीभ पर तीखा महसूस होगा।

उबालकर बनाया जाता है गुलाब जल
आप जिस भी कंपनी का गुलाब जल खरीदें, उसके बारे में पूरी जानकारी लें कि उसे बनाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया है। शुद्ध गुलाब जल डिस्टिलेशन (उबालकर) प्रक्रिया से बनता है, जबकि अगर किसी अन्य प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है, तो वह नकली हो सकता है। इन आसान तरीकों से आप गुलाब जल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं और सुरक्षित उत्पाद का चयन कर सकते हैं।

 

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति