श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर तीन का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावॉट की इकाई नंबर 3 ने लगातार दूसरे दिन अपनी उत्पादन क्षमता से अधिक रिकार्ड तोड़ 158.7 लाख यूनिट उच्चतम दैनिक विद्युत उत्पादन किया। यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 100.18 फीसदी रहा। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह जब से स्थापित हुआ है, तब से पहली बार उसकी किसी विद्युत इकाई ने 100 फीसदी से अधिक का पीएलएफ हासिल किया। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की 600 मेगावॉट क्षमता की इकाई नंबर 2 ने वर्ष 2015 में 100 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया था। उल्लेखनीय है कि इकाई नंबर तीन ने 3 फरवरी को 158.3 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया था। उस दौरान यूनिट का पीएलएफ 99.94 फीसदी रहा था।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 3 के अभियंताओं एवं कार्मिकों द्वारा 100 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ अर्जित करने और क्षमता से अधिक उत्पादन करने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त प्रयासों से आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां मिलती रहेंगी।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की उत्पादन क्षमता 2520 मेगावॉट-श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। यहां पहली व दूसरी इकाई 600-600 मेगावॉट और तीसरी व चौथी इकाई 660-660 मेगावॉट की हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति