मोदी के सानिध्य में गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर मिलना एनसीसी कैडेट्स के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विद्यार्थियों को अनुशासन और उत्साह प्रदान करता है। देशभक्ति, सामर्थ्य, सहयोग, सह-अस्तित्व की भावना के साथ एनसीसी की यूनिफार्म धारण करना आत्मविश्वास की विशेष अनुभूति प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर अधिक सशक्त और समर्थ होते भारत की ओर सम्पूर्ण विश्व आशा की दृष्टि से देख रहा है, इस परिदृश्य में भारतीय युवा पीढ़ी का दायित्व अधिक बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का सेना के साथ त्यौहार मनाना हमारे सशस्त्र बल को यह विश्वास दिलाता है कि समाज और सरकार उनके साथ है। राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व ऐसे व्यक्तित्व के सानिध्य में मनाने का अवसर मिलना गर्व का विषय है, यह अवसर है हर कैडेट के लिए अविस्मरणीय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में शामिल राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री निवास में संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, एनसीसी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल श्री विक्रांत एम. धुमने तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में लगे कैम्प में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 2 हजार 361 कैडेट्स का समागम हुआ। एनसीसी एकता और अनुशासन की पाठशाला है, इसके अनुभव जीवनभर कैडेट्स का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व के प्राचीनतम देशों में से एक है और यहाँ राष्ट्र के लिए स्वयं को बलिदान करने वालों की कमी नहीं रही है। देश और धर्म की रक्षा के लिए बच्चों द्वारा दी गई कुर्बानियों का भी भारत में लंबा इतिहास है। भारतीय सांस्कृतिक वातावरण में परिवारों से मिले उत्कृष्ट संस्कारों के माध्यम से युवाओं ने देश और समाज के लिए समर्पित भाव से योगदान दिया है। वर्तमान में विश्व का सबसे युवा देश भारत है। भारत की बौद्धिक क्षमता के बलबूते पर ही कई देश आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का युवा, अपने देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए वर्तमान समय को अनुकूल पा रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि 21वीं सदी भारत की होगी और निश्चित ही युवा पीढ़ी अपने समर्पण, क्षमता और योग्यता के आधार पर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सीनियर अंडर ऑफीसर कौशिकी शुक्ला को मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि के रूप में एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में आर्यन सेन को भी एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में सृष्टि मिश्रा और नादया पनहोत्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 75-75 हजार रूपए, रिमाउंट एंड वेटनरी कॉप्स घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वसुंधरा दुबे को एक लाख रूपए, ऑल इंडिया आइडिया एंड इनोवेशन काम्पीटिशन के फाइनलिस्ट रहे आयुष गौतम को 50 हजार रूपए, शूटिंग कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त अरहमना तनवीर और नंदिनी सिंह को 50-50 हजार रूपए तथा राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं अर्शिका मिश्रा को 50 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से विशिष्ट एकता शिविर के प्रत्येक कैडेट को दो-दो हजार रूपए मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि के रूप में प्रदान किए गए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति