उज्जैन में युवक-युवती ने क्षिप्रा नदी में पैर डालकर पी शराब, मचा बवाल, बुलाना पड़ी पुलिस

उज्जैन

उज्जैन क्षिप्रा नदी के सिद्ध आश्रम घाट पर युवक-युवती पानी में पैर डालकर नशे का सेवन कर रहे थे। दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे। घाट पर पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने जब उन्हें देखा तो महिलाओं की मदद से युवती को बाहर निकाला गया।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि होमगार्ड चौकी से सूचना मिलने पर पुलिस क्षिप्रा नदी के घाट पर पहुंची। जांच में सामने आया कि दोनों नदी में पैर डालकर बैठे थे और शराब पी रहे थे। उनके आसपास से ग्लास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और शराब की बोतल बरामद हुई। युवती इतना अधिक नशा कर चुकी थी कि उठ भी नहीं पा रही थी। घाट पर मौजूद श्रद्धालु महिलाओं की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दोनों को थाने लाया गया, जहां युवक की पहचान योगेश पिता ओमप्रकाश, निवासी नंदानगर इंदौर के रूप में हुई। युवती खंडवा की रहने वाली थी। युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने की जानकारी दी। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक भवन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि की। मामले में युवक के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 36 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई। दोनों दर्शन के लिए आने की बात कह रहे थे। क्षिप्रा नदी के किनारे युवक-युवती के नशे में होने की खबर फैलते ही घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने हटाया। युवक के बैग से शराब की बोतल भी बरामद हुई।

तालाब में गिरा शराबी युवक
सांवेर रोड पर तालाब में एक युवक गिर गया, युवक नशे की हालत में था। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक को बचाने के लिए चेन बनाई और तालाब के किनारे से अंदर लटक गए। उन्होंने युवक की शर्ट पकड़कर उसे बाहर खींचने का प्रयास किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तालाब के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक वहां से चला गया, लेकिन घटना का वीडियो कई लोगों ने अपने मोबाइल से बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजस्थान के 3 युवकों को डूबने से बचाया
क्षिप्रा नदी के रामघाट पर राजस्थान के तीन युवकों को डूबने से बचाया गया। मां क्षिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि राजस्थान का एक परिवार धार्मिक यात्रा पर आया था। परिवार के दो युवक, विकास और विक्रम, गहरे पानी में चले गए, उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। दोनों भाइयों को डूबता देख मामा नरेंद्र ने बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगा। तभी तैराक दल के दीपक कहार और राकेश गौड़ ने तीनों को बचाने के लिए छलांग लगाई और कुछ देर में ही तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति