कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- हमारी सरकार हमेशा संवाद में करती है विश्वास

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार हमेशा संवाद स्थापित करने वाली सरकार है और किसान, खेत, खेती और खलिहान के विकास के ल‍िए प्रत‍िबद्ध है। सारंग ने बताया कि भारतीय किसान संघ किसानों के उत्थान और उन्नति के लिए काम कर रहा है। हमारी सरकार इस दिशा में उनके साथ पूरी तरह से संवाद करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान संघ का उद्देश्य किसानों का भला करना है और यही हमारी सरकार का भी लक्ष्य है। किसान संघ को एक जिम्मेदार संगठन बताते हुए सारंग ने कहा कि यह संगठन खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए काम कर रहा है, जो हमारी सरकार का भी उद्देश्य है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा किसान संघ के प्रदर्शन पर दिए गए बयान पर विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ा संगठन किसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और उसका कल्याण करता है, तो कांग्रेस को इससे समस्या होती है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है और किसान संघ के बारे में इस तरह की बयानबाजी कर रही है, जो किसानों के हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिना किसी कार्य के श्रेय लेने की आदत हो चुकी है। कांग्रेस को अच्‍छे काम की तारीफ करनी चाह‍िए, लेकिन यह पार्टी ऐसा बिल्कुल नहीं करती। हम अब तक जो-जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है, और आगे भी वादे करेंगे, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर बात झूठी साबित हो रही है। हमारी सरकार जनता के कल्याण और योजनाओं को मूर्त रूप देने वाली सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 'कमल' खिलेगा। दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति