प्रदेश इन स्टेशनों से महाकुंभ के लिए 3 और स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लीजिए टाइमिंग

 रतलाम
 प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखकर रेल मंडल से होकर विश्वामित्री-बलिया के मध्य 09139/09140 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेंगी।

09139 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ स्पेशल 22 फ़रवरी को सुबह 8:35 बजे विश्वामित्री से चलकर दाहोद (12:12/12:14), रतलाम (1:35/1:45), नागदा (2:38/2:40), उज्जैन (3:55/4:05) व शुजालपुर (5:58/6:00) बजे होती हुई अगले दिन 20:30 बजे बलिया पहुंचेंगी।

बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल

इसी प्रकार 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल 23 फरवरी को रात 11:30 बजे बलिया से चलकर शुजालपुर (1:27/1:29), उज्जैन (3:40/3:50), नागदा (4:40/4:42), रतलाम (5:20/5:30), दाहोद (7:01/7:03) होती हुई सोमवार सुबह 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेंगी।

यहां होगा ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार व गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेंगी। 09139 के लिए लिए टिकटों की बुकिेंग छह फरवरी से रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों व आईआरसीटीसी बेवसाइट के माध्यम से की जा सकेगी।

वडोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू 28 फरवरी तक निरस्त

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के मद्देनजर अतिरिक्त रैक की आवश्यकता को देखते हुए वड़ोदरा से दाहोद के मध्य संचालित की जा रही मेमू ट्रेन को 28 फरवरी तक निरस्त की जा रही है। 69233/69234 वड़ोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू छह फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ब्लाक कार्य के कारण टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर चल रहे ब्लाक कार्य के कारण दो ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव अवधि का पुन: विस्तार किया गया है। 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो 25 फरवरी तक हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी।

22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो 25 फरवरी तक नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शार्ट आरिजिनेट होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति