AUS को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटका, इस स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

नई दिल्ली
 चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया. टूर्नामेंट से पहले इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में भूचाल आना संभव है. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले कप्तान पैट कमिंस चोटिल हो गए और उनके खेलने संशय है. ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में स्टोइनिस के वनडे छोड़ने से हंगामा मच गया है.

मार्कस स्टोइनिस ने सितंबर 2015 में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 71 मैचों में 1495 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था. इस दौरान स्टोइनिस ने कुल 48 विकेट भी लिए हैं. वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. अब ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टोइनिस का विकल्प ढूंढना होगा. स्टोइनिस ने कहा. “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है. मैं हर उस पल के लिए आभारी हूं जो मैंने हरे और सुनहरे रंग में बिताए. अपने देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रहेगी,”

“यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि यह वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह से ध्यान लगाने का सही समय है. मेरी रॉन (एंड्रयू मैकडॉनल्ड) के साथ अच्छे संबंध हैं और मैंने उनके समर्थन की बहुत सराहना की है. मैं पाकिस्तान में लड़कों का समर्थन करूंगा,” उन्होंने जोड़ा.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति