वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे भाजपा नेता और उनके ससुर की मौत

वाराणसी
राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया. महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़ी बस से टकरा गई. हादसे में बिहार के भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर मौत हो गई. वहीं परिवार की 2 महिलाएं समेत 3 की हालत नाजुक है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट पर चिपक गईं. वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं.

जानकारी के मुताबिक ये घटना वीरभानपुर मोड़ के पास गुरुवार सुबह की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला. सभी लोग महाकुंभ से वापस बिहार के बेगुसराय से लौट रहे थे. इस बीच दुर्घटना में सोनबरसा में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और उनके ससुर की मौत हो गई.

ड्राइवर को आई झपकी
दुर्घटना के बाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटवाया. शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ है. कार स्पीड में थी. जब तक कोई कुछ समझ पाता कार बस से टकार गई.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति