पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा- बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पर पुनः प्रारम्भ करने पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा

जयपुर
पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा कि बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पद्धति पर फिर से प्रारम्भ  किए जाने के संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। पर्यटन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेकर मिडवे प्रारंभ किया जायेगा।

इससे पहले विधायक श्री जसवंत सिंह यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम के बहरोड़ मिडवे पर यात्री बसों का ठहराव बंद होने के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग बंद हो गई थी। मिडवे बहरोड़ द्वारा संचालन अवधि में पर्याप्त राजस्व अर्जन के अभाव में निरन्तर व्यावसायिक हानि होने के कारण राजकीय हित में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि मिडवे बहरोड़ की मरम्मत कराए जाने संबंधी कोई योजना वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। निगम द्वारा इस मिडवे को आउटसोर्स पद्धति पर पुनः संचालित किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति