राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश हो रही

नई दिल्ली
पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की दिशा को लेकर विस्तार से बात की और हम सभी के लिए एक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था। यह सबके लिए भविष्य की दिशा को स्पष्ट करता है। मोदी ने कहा कि इसे हर किसी ने अपनी समझ के हिसाब से अलग-अलग तरीके से समझा। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में भी कहा और इसे हमारा दायित्व बताया।

कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट- पीएम मोदी
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनसे इस बारे में कोई उम्मीद करना एक बड़ी गलती होगी, क्योंकि उनकी सोच इस दिशा में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार के लिए समर्पित हो गई है, और उनके लिए ये संभव नहीं है। मोदी ने यह भी बताया कि कांग्रेस का मॉडल "फैमिली फर्स्ट" है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा करने का मौका दिया है, जो यह दिखाता है कि लोगों ने हमारे विकास मॉडल को समझा और उसे समर्थन दिया। उन्होंने अपने मॉडल को एक शब्द में "नेशन फर्स्ट" बताया और कहा कि इसी भावना के साथ हमारी सरकार ने नीतियों और कार्यों को लागू किया है।

समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश हो रही- पीएम मोदी
राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है… कई सालों से सभी दलों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया, क्योंकि यह उनकी (कांग्रेस) राजनीति के अनुकूल नहीं था। लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया।"

कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा
राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सर्वविदित है कि कांग्रेस के मन में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति कितना गुस्सा और नफरत थी। उन्होंने कभी भी बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा। लेकिन आज मजबूरी में उन्हें 'जय भीम' का नारा लगाना पड़ रहा है।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति