दिल्ली में केजरीवाल से लोग नाराज, 8 फरवरी को बनेगी भाजपा की सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है। जमीनी सच्चाई ये है कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दिल्ली में लोग उनसे नाराज हैं और कई मुद्दे ऐसे भी थे, जिस पर केजरीवाल लोगों को समझा नहीं पाए। इसी के अनुकूल ही एग्जिट पोल भी है। मुझे लगता है कि रिजल्ट आम आदमी पार्टी के खिलाफ ही आएगा। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।"

उन्होंने लालू प्रसाद के बयान पर कहा, "वह जितनी बार भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहेंगे, उनकी पार्टी उतनी ही कमजोर होगी और लोग भी उनसे दूर होते जाएंगे। अब लालू यादव कुछ भी कहते रहें, ये उनका मामला है।"

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोगों को दलित से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ दिखावे के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और भाषण देते हैं कि हम दलितों के साथ हैं।"

वहीं, एग्जिट पोल को लेकर शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का सफाया होने वाला है। कांग्रेस को तो दो सीट मिलने का अनुमान है और ये स्वाभाविक था कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी अवसरवादी पार्टियां एकजुट हुई थीं। बाद में अलग-अलग होकर चुनाव लड़ने लगीं। इन लोगों में एकजुटता नहीं है, ये साफ हो गया है।"

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति