प्रियदर्शनी राजे ने आजीविका मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया

 शिवपुरी

‘पहले मुझे कुछ महिलाओं के चेहरों पर डर और दुख दिखाई देता था, लेकिन आज मैं देख रही हूं कि, महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-बड़े काम कर आत्मनिर्भर हो रही हैं, उससे महिलाओं की स्थिति सुधरी है। आज कई महिलाएं अपने घर का पूरा खर्च खुद ही चला रही है।’ ये बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने शिवपुरी जिले के बदरवास में चल रहे मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद के दौरान कही।

कार्यक्रम में  शामिल हुईं प्रियदर्शनी राजे ने कहा कि, ‘आज महिलाएं अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।’ प्रियदर्शनी ने महिलाओं से कहा कि ‘आप सभी के पास मोबाइल है, लेकिन आप लोग इसका इस्तेमाल कम से कम करें और अपना ध्यान काम पर रखे। आप सभी को हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ चलना चाहिए। साथ ही कुछ समय खुद के और परिवार के लिए भी निकालना चाहिए।’ आखिर में उन्होंने महिलाओं से कहा- अगली बार जब वो यहां आएगी तो आप उन्हें कुछ नया करके दिखाना, इससे सिर्फ बदरवास ही नहीं, बल्कि शिवपुरी का नाम देशभर में विख्यात होता है।

800 रुपए देकर खरीदी बदरवास की जैकेट
बदरवास भ्रमण के दौरान प्रियदर्शनी राजे ने खुद के लिए एक जैकेट 800 रुपए देकर खरीदी और फिर जैकेट बनाने वाली महिलाओं से बात करते हुए सवाल किया कि, ये जैकेट वो कैसे बनाती हैं और इनमें कैसे बटन लगता है। चूंकि बदरवास की जैकेट पूरे देश भर में प्रसिद्ध है और गत दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी यहां से एक जैकेट खरीदी थी। इसलिए प्रियदर्शनी राजे ने भी यहां से जैकेट खरीदने की इच्छा व्यक्त करते हुए खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

पत्रिका के सवालों के दिए जवाब
बदरवास में आजीविका मिशन के कार्यक्रम के दौरान पत्रिका प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें कार्यक्रम में शामिल होकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने संदेश दिया है कि जो भी अच्छे काम बदरवास और अन्य जगह हो रहे हैं, उनका हर जगह प्रचार-प्रसार होना चाहिए। ये आप सभी का काम है। ऐसे प्रचार जरूर करें। एक सवाल के जबाब में उन्होने कहा कि, यहां से उन्होने जैकेट के साथ अन्य सामान की खरीदारी करने में भी काफी अच्छा लगा। हर व्यक्ति को शॉपिंग करने में मजा आता है। हमें भी काफी आनंद आया।

विजय राजे के साथ कार्यक्रम में ये लोग भी रहे शामिल
कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे के साथ कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, नगर पालिक उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि उधम सिंह धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटी रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति