संगमनगरी में आयोजित महाकुंभ पहुंचे पाकिस्तानी, लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, व्यवस्थाओं से गदगद हुआ दल

प्रयागराज
संगमनगरी में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों लोग संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानियों का जत्था भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहा है। इस बीच 68 पाकिस्तानी हिंदू संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग आज यानि गुरुवार को संगम स्नान करेंगे। इन पाकिस्तानी हिंदुओं का भारत में तीन दिनों का कार्यक्रम है।  

प्रयागराज की धरती पर पहुंचते ही सभी पाकिस्तानी हिंदुओं ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। साथ ही मोदी सरकार की व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। पाक हिंदुओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुंभ को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थीं, जिसमें यहां की व्यवस्था खराब दिखाई जा रही थी। ऐसा हमें यहां कुछ नहीं मिला। भारत सरकार और प्रशासन की तरफ से बेहतरीन सहयोग मिल रहा है। सरकार और प्रशासन का सहयोग और व्यवस्था काबिले तारीफ है। इन पाकिस्तानी हिंदुओं ने वीजा के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

पाकिस्तान से आए इस हिंदू जत्थे ने उन लोगों को भी बड़ा संदेश दिया जो लोग प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहे थे। पाकिस्तान से आया यह 68 हिंदुओं का दल सिंध प्रांत से है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन शामिल हैं। इस दल में पुरुष और महिलाएं दोनों हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति