वन्य-जीवों और घरेलू जानवरों में संक्रामक रोग की मॉनीटरिंग एवं टीकाकरण के लिये सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में एक दिवसीय कार्यशाला

भोपाल
वन विभाग, वाइल्ड-लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट और पशुपालन, डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन्य-जीवों और घरेलू जानवरों के बीच संक्रामक रोग फैलने के जोखिम को कम करने के लिये सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में संक्रामक बीमारियों की मॉनीटरिंग और टीकाकरण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में वन्य-जीव-पशुधन इंटरफेस पर रोग निगरानी और टीकाकरण प्रयासों को मजबूत करने के लिये वन अधिकारी-कर्मचारियों, पशु चिकित्सकों, पैरावेटरिनेरियन और पशुधन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और गौ-सेवकों को एक साथ लाया गया है। सहयोगी कार्यशालाएँ रोग निगरानी, पशुधन टीकाकरण, वन्य-जीव और पशुधन के दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रबंधन के लिये एक समन्वित अंतर्विभागीय ढाँचा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यशाला में क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ छिंदवाड़ा श्री एन.के. मौर्य, पशु चिकित्सक श्री गुरुदत्त शर्मा, वाइल्ड-लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के चिकित्सक श्री प्रशांत देशमुख, श्री हिमांशु जोशी और श्री विनय पाण्डे, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, जिला नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल के पशु चिकित्सक, पैरावेटरिनेरियल और पशुधन स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति