गिल-अय्यर और अक्षर की बदौलत भारतीय मिडिल ऑर्डर में पुराने जैसा दम दिखा

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर ODI में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। 249 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक जड़े। इन तीनों की धमाकेदार पारियों के चलते भारतीय मिडिल ऑर्डर में पुराने जैसा दम दिखा। शुभमन गिल को 87 रनों की पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 गगनचुंबी छ्क्कों की मदद से 59 तो अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली।

गिल-अय्यर और अक्षर ने अपनी इस पारियों के दम पर 15 सालों से सूखी पड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बनाई। यह लिस्ट है रनचेज के दौरान भारत के नंबर-3,4 और 5 के बल्लेबाजों द्वारा 50 से अधिक स्कोर करने की। आखिरी बार इस लिस्ट में विराट कोहली, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने 2010 में अपना नाम दर्ज कराया था।

भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र चौथी घटना है जब रनचेज के दौरान भारत के नंबर-3,4 और 5 के बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन की पारी खेली हो।
सबसे पहले यह कारनामा संजय मांजरेकर, डी वेंगसरकर और अजहरुद्दीन की तिकड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में किया था, वहीं इसी के एक साल बाद 1991 में श्रीलंका के खिलाफ संजय मांजरेकर, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसा करने में कामयाब रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति