Shivraj Singh के घर पर बेटे की शादी की रस्में शुरू, छोटे के बाद होगी बड़े बेटे की शादी

भोपाल

 मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों की शादी की तैयारियों में लगे हुए है। सीएम के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी बड़े बेटे से पहले होने जा रही है। कुणाल की शादी उनके बचपन की दोस्त रिद्धि जैन के साथ होगी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन ये जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें साझा की हैं।

लगुन पढ़ने का कार्यक्रम

शिवराज सिंह ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आज हमारे परिवार में सौभाग्य का उदय हुआ है। हमारे छोटे सुपुत्र कुणाल का शुभ विवाह स्वाति और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन के साथ संपन्न होने जा रही है। आज जैन परिवार हमारे यहां लगुन लेकर आया और विधिवत लगुन पढ़ने का कार्यक्रम पंडित राजोरिया द्वारा संपन्न कराया गया।’

वहीं अपने दूसरे पोस्ट में पूर्व सीएम ने लिखा कि, ‘जैन परिवार ने हमें बारात लेकर आने का निमंत्रण दिया। अब हम 14 फरवरी को बारात लेकर जाएंगे। बेटी रिद्धि हमारी बहू बनेगी, परिवार के गौरव को बढ़ाएगी और परंपरायें निभाएगी।’

छोटे के बाद होगी बड़े बेटे की शादी
वहीं कुणाल सिंह चौहान के बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के उदयपुर में 5 और 6 मार्च को अमानत बंसल के साथ होगी। बता दें शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल मूलतः राजस्थान की है। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल शू कंपनी लीबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति