स्वनिर्मित नवीन तकनीक पर आधारित ऑटोकट ऑफ ट्रांसफार्मर बने वरदान

भोपाल
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्रांतर्गत स्‍माल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट (एसटीआरयू) में स्वनिर्मित नवीन तकनीकी का उपयोग कर बनाए गए ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर कंपनी के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन ऑटो कटऑफ ट्रांसफार्मर्स से एक ओर जहां बिजली चोरी पर अंकुश लगा है वहीं दूसरी ओर विद्युत उपभोक्‍ताओं को बिना रूकावट के निर्बाध और गुणवत्‍तापूर्ण बिजली मिल रही है।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि कंपनी द्वारा इनहाउस बनाये गये इन ऑटो कटऑफ ट्रांसफार्मर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्र में स्‍वीकृत क्षमता से अधिक विद्युत भार का उपयोग होने पर ट्रांसफार्मर स्वमेव ट्रिप हो जाता है। इससे संबंधित क्षेत्र में अनधिकृत विद्युत का उपयोग रूका है। साथ ही क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर के जलने या खराब होने की समस्‍या से भी निजात मिली है। साथ ही कटऑफ होने से उपकरणों के जलने या फिर डेमैज होने की गुंजाइश नहीं रहती है।

कंपनी द्वारा सीहोर जिले में स्वनिर्मित नवीन तकनीकी पर आधारित 150 से भी अधिक ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर्स प्रतिस्थापित किये गए हैं, जिनकी कार्यक्षमता बेहतर और गुणवत्‍तापूर्ण है। इन ट्रांसफार्मरों के परिणामों को देखते हुए कंपनी द्वारा आगामी वर्ष में स्‍माल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट (एसटीआरयू) भोपाल के अंतर्गत 2 हजार 240 ऑटो कट ऑफ वितरण ट्रांसफार्मर निर्माण करने के लिए फण्ड उपलब्ध कराया गया है। स्वनिर्मित नवीन तकनीकी पर आधारित ट्रांसफार्मर्स के स्‍थापित होने से मैदानी क्षेत्रों में अब न केवल ट्रांसफार्मर की असफलता दर में कमी आएगी वरन् विद्युत चोरी बाहुल्‍य क्षेत्रों की पहचान कर विद्युत के अवैध उपयोग पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति