तमिलनाडु ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी सहित उच्च स्तरीय टीम ने किया एमपी ट्रांसको का दौरा

भोपाल
तमिलनाडु पावर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध संचालक श्रीमती के. इंद्राणी के नेतृत्व में तमिलनाडु ट्रांसको की उच्च स्तरीय अधिकारियों की एक टीम ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर का दौरा किया। तमिलनाडु ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध संचालक श्रीमती के. इंद्राणी तथा एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी सहित मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर अपने-अपने संस्थानों में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेस के बारे में चर्चा की। साथ ही तालमेल के साथ एक दूसरे की बेस्ट प्रेक्टिसेस पर अमल करने के लिए सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की।

एम पी ट्रांसको का स्काडा नेटवर्क स्टडी और सिस्टम मॉनिटरिंग के लिए सटीक

तमिलनाडु ट्रांसको टीम की प्रबंध संचालक श्रीमती के. इंद्राणी ने स्काडा कंट्रोल सेंटर का दौरा कर उसकी कार्य प्रणाली का सूक्ष्मता से अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि एमपी ट्रांसको का यह बेहतरीन स्काडा सेंटर नेटवर्क स्टडी और सिस्टम मॉनिटरिंग के लिए सटीक टूल है।

स्काडा कंट्रोल सेंटर जबलपुर में उपलब्ध सुविधाओं को उत्कृष्ट बताते हुए तमिलनाडु ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता ग्रिड ऑपरेशन श्री विजय ने मध्यप्रदेश की तीनों डिस्काम कंपनियों की डिमांड एक स्थान पर मॉनिटर करने की व्यवस्था को अद्भुत बताते हुए कहा कि 33 केव्ही लेवल की स्काडा से मानिटरिंग करना एक बेहद सराहनीय उपलब्धि है। टीम ने मध्यप्रदेश द्वारा अपनाई गई टी. बी. सी. बी. (टेरिफ बेस्ड काम्पटीटिव बिडिंग) और एस. टी. यू. ( स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी)की कार्य प्रणाली को भी समझा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति